ब्लॉगिंग शुरू करने की इच्छा रखने वाले लोग अक्सर इस दुविधा में फँस जाते हैं कि अपना ब्लॉग किस विषय पर बनाएं। ब्लॉगिंग के लिए सही विषय का चयन करना उनके लिए एक जटिल परिस्थिति होती है। शुरुआत में ऐसा लगभग सभी के साथ होता है, क्योंकि ब्लॉगिंग के लिए कोई एक अच्छा विषय चुनना आसान काम नहीं है।
ब्लॉगिंग एक जुनून की तरह है और यदि आप अपने द्वारा चुने गए विषय के साथ दिल से नहीं जुड़ पाए, तो आप अच्छा नहीं लिख पाएँगे। इसलिए आपको यह पता होना बहुत जरूरी है कि ब्लॉगिंग के लिए सबसे अच्छा विषय चुनते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। ये कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण बिंदु हैं, जिन पर अवश्य ध्यान दें—
ब्लॉग के लिए वही विषय चुनें जिस पर आपको अधिक से अधिक जानकारी हो।
ऐसा विषय चुनें जिसमें आपको स्वयं लिखते समय आनंद आए। ब्लॉगिंग में सफल होने के लिए रुचि बहुत जरूरी है, क्योंकि बिना रुचि के आप अपने पोस्ट को बेहतर नहीं बना पाएँगे और उनमें गुणवत्ता भी नहीं होगी।
यदि आपको दो या उससे अधिक विषयों की जानकारी है, तो वही विषय चुनें जिससे आप ऊबें नहीं और जिस पर आप लंबे समय तक लगातार लिख सकें।
ब्लॉग के लिए विषय का चयन करते समय यह बिल्कुल भी न देखें कि उस पर प्रतिस्पर्धा कम है या अधिक। यदि आपको विषय की अच्छी जानकारी है और आपकी लिखने की कला अच्छी है, तो आप उच्च प्रतिस्पर्धा (High Competition) वाले विषयों में भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
ब्लॉगिंग ऐसे विषय पर शुरू करें जिसमें आपको दूसरों के कंटेंट से कम से कम सामग्री लेने की आवश्यकता पड़े।
स्वयं से यह पूछें कि आप किस विषय पर अधिक समय तक बोल सकते हैं। उसी विषय पर ब्लॉग बनाएं, क्योंकि यदि आप उस विषय पर अधिक बोल सकते हैं, तो निश्चित रूप से लिख भी पाएँगे।
ब्लॉग शुरू करने से पहले इस बात पर अवश्य अनुसंधान (Research) करें कि जिस विषय पर आप अपना ब्लॉग बनाने जा रहे हैं, उससे संबंधित समस्याएँ या प्रश्न लोग इंटरनेट पर खोजते हैं या नहीं। यदि खोजते हैं, तो कितनी बार खोजते हैं। यह बहुत आवश्यक है, क्योंकि ऐसे विषय पर ब्लॉग बनाने का कोई लाभ नहीं, जिसमें लोगों की रुचि ही न हो।
जिस विषय पर आप अपना ब्लॉग बनाने जा रहे हैं, पहले उसी विषय से संबंधित अन्य वेबसाइटों (Websites) के प्रदर्शन (Performance) का पता लगाने का प्रयास करें। प्रदर्शन का अर्थ है कि उस ब्लॉग पर कितनी पोस्ट हैं और कितने लोग उसे देख रहे हैं।
यदि आपको किसी भी विषय पर बहुत अधिक जानकारी नहीं है, या आपको कई विषयों की थोड़ी-थोड़ी जानकारी है, लेकिन फिर भी आप ब्लॉगिंग करना चाहते हैं, तो मल्टी-निच ब्लॉग (Multiniche Blog) बनाएं।
(मल्टी-निच ब्लॉग का अर्थ है ऐसा ब्लॉग जिसमें कई प्रकार के विषयों पर पोस्ट की जा सकती है।)
अंत में आपको इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए कि जिस विषय पर ब्लॉग बनाकर आप कमाई करना चाहते हैं, उस विषय पर High CPC (Cost per Click) मिलता है या कम। क्योंकि यदि किसी विषय पर बहुत कम CPC मिलता है, तो उस पर ब्लॉग बनाने से अधिक लाभ नहीं होगा।
नीचे कुछ विषयों के नाम दिए गए हैं जिन पर आप ब्लॉग बना सकते हैं—
